फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The miscreants cut the crop marked for auction, case registered against six

Pilibhit News: नीलामी के लिए चिह्नित फसल को दबंगों ने काटा, छह पर केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants cut the crop marked for auction, case registered against six
बीसलपुर। राजस्व अधिकारियों की ओर से नीलामी के लिए चिह्नित की गई सरकारी जमीन की फसल को दबंगों ने चोरी से काट लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहसील के अर्जुनपुर क्षेत्र के लेखपाल धीरज देवल ने बताया कि राजस्व अधिकारियों ने गांव हीरापुर दुही में सरकारी जमीन पर दबंगों की ओर से बोई गई गेहूं की फसल नीलाम करने के लिए एक पखवाड़ा पूर्व चिह्नित की थी। तहसीलदार आशीष गुप्ता ने फसल का मूल्यांकन करने के संबंध में दो अप्रैल को मंडी समिति के सचिव को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार की रात दबंगों ने फसल रातों-रात काट ली। जानकारी होने पर हलका लेखपाल ने शनिवार सुबह मौके पहुंचे। लेखपाल ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को पूरे मामले की रिपोर्ट दी। एसडीएम ने लेखपाल को आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के राजपाल, राम अवतार, लालजीत, मनोहर लाल, भूपराम और बृजेश कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed