{"_id":"69ed1c0256b2160a7605b004","slug":"the-mercury-in-the-terai-region-crossed-40-degrees-celsius-leaving-commuters-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-158157-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई में पारा 40 पार, परेशान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई में पारा 40 पार, परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गर्मी से राहत पाने को पानी में तैरता बाघ स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : 1
पीलीभीत। जिले में पिछले एक पखवाड़े से चल रही लू (गर्म हवा) से लोग परेशान हैं। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्यिसर के पार रहा। दिन में राहगीरों को चिलचिलाती धूप से सामना करना पड़ा। दो दिन बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
शनिवार को मौसम का मिजाज शुक्रवार की तुलना में और ज्यादा गर्म रहा। इससे पहले शुक्रवार की रात में भी उमस काफी अधिक रही। पंखे और कूलर चलाने के बाद भी लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। सुबह के समय लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी फिर बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक तेज धूप के बीच गर्म हवा राहगीरों को झुलसाती रही।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 23.4 एवं अधिकतम 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार जिले में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने लगेगा। इस दौरान आसमान पर बादल उमड़ेंगे। इससे तपिश में कुछ कमी आने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी आसमान पर बादल उमड़ते रहेंगे। साथ ही इस दौरान हल्की बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को लू से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
पानी में तैरकर गर्मी से राहत पा रहे बाघ
भीषण गर्मी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों को भी परेशान कर रही है। गर्मी से बचने को बाघ और अन्य वन्य जीव पानी में तैर कर व अठखेलियां कर राहत पा रहे हैं। शनिवार को पीटीआर में एक बाघ के पानी में अटखेलियां करने का फोटो सामने आया है। बाघ करीब आधे घंटे तक पानी में तैरता रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गर्मी से राहत पाने को पानी में तैरता बाघ स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : 1