फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The married woman was not allowed to meet the SP, was interrupted from outside

Pilibhit News: विवाहिता को एसपी से मिलने नहीं दिया, बाहर से ही टरकाया

Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The married woman was not allowed to meet the SP, was interrupted from outside
एसपी कार्यालय में पुत्री को लेकर बैठी महिला। संवाद
पति और ससुराल वालों की शिकायत करने पहुंची थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पति से प्रताड़ित विवाहिता पुत्री और बहन के साथ एसपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पर रिक्शे से पहुंचीं। मगर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें एसपी से मिलने नहीं दिया। बाहर से टरका दिया।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव विधिपुर लदपुरिया निवासी नत्थो देवी ने बताया है कि उसकी बहन सावित्री देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव हरकिशनपुर निवासी अरविंद कुमार से हुई थी। पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण अरविंद बाहर मजदूरी करता है। उसकी बहन ससुराल में ही सास-ससुर और देवर के साथ रहती है।
विज्ञापन

कुछ समय से उसकी बहन की तबीयत खराब रहने लगी। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा है। ससुराल के लोग उसे ताने मारते रहते हैं। इसके साथ ही उसे प्रताड़ित करते है। जिससे वह इस घर से निकल जाए। मंगलवार को उसकी बहन की तबीयत अचानक फिर खराब हुई। जिसके बाद उसके जिला अस्पताल में उसके पति ने आकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती कराने के बाद उसका पति गाली गलौज कर वहां से चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद वह बहन के साथ एसपी अतुल कुमार के कार्यालय में शिकायत करने के लिए पहुंची। मगर वहां के किसी कर्मचारी ने उसे एसपी से मिलने नहीं दिया और उसे टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed