फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand for dowry.

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand for dowry.
पीलीभीत। शादी के बाद ससुराल वालों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। थाने में शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी अरुण कुमार अवस्थी की पुत्री नेहा अवस्थी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी बिलसंडा कसबे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार तिवारी के पुत्र विवेक तिवारी से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। अक्तूबर 2020 में मारपीट कर घर से निकल दिया।
विज्ञापन

इस पर मायके वालों ने उधार लेकर ससुराल वालों को 20 हजार दे दिए मगर कुछ दिन बाद ही फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया। 31 जनवरी 2022 को पति उत्तराखंड के देहरादून के कसबा सेलाकुई लेकर गए और वहां मारपीट की। वहां से लौटने पर घर से निकाल दिया। ससुरालवालों ने उत्तराखंड में गलत जानकारी देकर गुमशुदगी भी दर्जा करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले धमकी देते हैं कि पति विवेक की शादी दूसरी लड़की से करा देंगे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति विवेक तिवारी, ससुर अनिल तिवारी, सास उर्मिला देवी, जेठ सूर्य तिवारी, जेठानी लक्ष्मी तिवारी और देवर विक्की के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed