फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The long list of promises , but zero growth

वादों की फेहरिस्त लंबी, लेकिन विकास जीरो

Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में करीब पांच माह पहले वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाकर शहर को स्मार्ट
विज्ञापन
सिटी बनाने की कवायद शुरू की गई थी। उस दौरान विकास के लंबे चौड़े वादे भी किए गए, लेकिन अभी तक सवा दो लाख की आबादी वाले इस शहर में विकास की बात तो दूर, वह मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल सकी जिसकी इसे दरकार है। टूटी फूटी सड़कों व जर्जर नालियों की मरम्मत को ही विकास का नाम दे दिया जाता है। जनप्रतिनिधि भी इस मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
नहीं मिला एक अदद स्थाई डलाव घर
शहर में 27 वार्ड हैं, लेकिन नगरपालिका के सौ वर्ष पूरे होने के बाद भी इस बड़े शहर को कूड़ा डालने के लिए कोई स्थाई जगह नसीब नहीं हो सकी। शहर भर में करीब 34 अस्थाई डलावघरों में पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है जो शाम तक ही उठ पाता है।
पार्किंग के नाम पर भी कुछ नहीं
शहर के बाहर या भीतर पाकंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन संचालकों को अपने वाहन सड़कों के किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं। इससे शहरवासियों को जाम से जूझने के साथ वाहन चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं।
फुटपाथ के नाम पर भी शहर निल
जिले की दो तहसीलों में फुटपाथ व डिवाइडरयुक्त सड़कें देखने को मिलेगी, लेकिन जिला मुख्यालय की सड़कों पर न तो फुटपाथ दिखता है और न ही डिवाइडर। हाल ही में बनी प्रमुख सड़कों को भी डिवाइडरविहीन बनाया गया है।
विस्तारीकरण का मामला भी अधर में
शासन की मांग पर नगरपालिका के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें नौगवा पकड़िया, बरहा, चिड़ियादाह, देशनगर को पालिका क्षेत्र में शामिल करने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन पैरवी न होने से मामला अधर में लटका है।
जल्द दिखेंगे धरातल पर विकास कार्य
पार्किंग को लेकर मीना बाजार चिह्नित किया गया है। वहां वाहन खड़ा कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। शहर में विकास को लेकर खाका खींचा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिख सकेंगे।
- प्रभात जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed