फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The light was at the gala grand Nagar Kirtan

प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगरकीर्तन

Sun, 07 Feb 2016 08:00 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
The light was at the gala grand Nagar Kirtan
श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा नानकसर बराही से भव्य नगरकीर्तन निकाला गया। जो क्षेत्र के प्रमुख गुरुद्वारों से होता हुआ देर शाम पुन: गुरुद्वारा नानकसर में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बराही के गुरुद्वारा नानकसर से रविवार सुबह करीब नौ बजे नगरकीर्तन का शुभारंभ हुआ। यहां से नगर कीर्तन बसंतपुर कॉलोनी गुरुद्वारा, गुरुद्वारा परसरामपुर, गुरुद्वारा केसरपुर, गुरुद्वारा उगनपुर होता हुआ शाम करीब साढ़े तीन बजे माधोटांडा स्थित गुरुद्वारे पहुंचा। यहां ग्राम प्रधान किरन सिंह और अखिलेश्वर सिंह ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा नौनेर होते हुए पुन: गुरुद्वारा नानकसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में आगे निशान साहिब, उसके पीछे पंज प्यारे और उसके पीछे फूलों से सजी श्री गुरु महाराज की पालकी चल रही थी। नगर कीर्तन में शामिल संगत गुरुवाणी का गायन करते चलते रही थी। बाबा गुरुबख्श सिंह तरनादल गुरुद्वारा बंथरा साहिब की गतका पार्टी के सदस्य करतब दिखाते चल रहे थे। दशमेश स्कूल रूरिया सलेमपुर, गुरुनानक इंटर कॉलेज केे बच्चे भी पीटी और झांकियों का प्रदर्शन करते चल रहे थे। पहले दिन नगर कीर्तन करीब 12 किमी क्षेत्र में घूमा। देर शाम गुरुद्वारे में भव्य अतिशबाजी हुई। गुरुद्वारा नानकसर के गुरुदयाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोमवार सुबह नगरकीर्तन खीरी नौबरामद, कीरतपुर, अर्जुनपुर, तुलसीपुर, धरमंगदपुर और रुरिया सलेमपुर गुरुद्वारा पहुुंचेगा। इस मौके पर हरचरन सिंह, जगदीप सिंह, शौकीन सिंह, मेवा सिंह, विक्कर सिंह, मेजर सिंह, दर्शन सिंह, गुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, गुरुदेव सिंह समेत बड़ी तादाद में संगत शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed