फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The issue of electricity and dilapidated roads dominated the meeting of Udyog Bandhu

Pilibhit News: उद्याेग बंधु की बैठक में बिजली और जर्जर सड़कों का छाया मुद्दा

Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The issue of electricity and dilapidated roads dominated the meeting of Udyog Bandhu
पीलीभीत। गांधी सभागार में शनिवार देर शाम हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में बिजली और जर्जर सड़कों का मुद्दा छाया रहा। डीएम ने संबंधित अफसरों को सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान श्रम प्रवर्तन विभाग 12, कृषि विभाग दो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छह, राजस्व 26, एमएसएमई विभाग आठ, विद्युत परिषद की एक शिकायत लंबित पाई गई। डीएम ने लंबित आवेदन पत्र का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित उद्यमी अश्वनी अग्रवाल ने आसाम चौराहे के पास स्थित मिलों के आस पास पानी का भराव होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

मैसर्स जेके इरीगेशन इण्डस्ट्रीज प्रा लि द्वारा उद्योग चलाने के लिए बिजली एवं रोड की मरम्मत की समस्या बताई।
वाणिज्य बंधु समिति की समीक्षा के दौरान व्यापारी अर्जुन सिंह टहलानी ने शहर में रंगीलाल जमनी रोड के किनारे गड्ढे की समस्या बताई। जेपी रोड से इमली चौराहे से मोतीराम चौराहे तक अतिक्रमण की समस्या बताई गई। शहर में जर्जर खंभों की समस्या बताई गई। डीएम ने समस्याओं को गंभीरता के साथ अमल करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed