फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The indifference of the monsoon increased the concern of the farmers

किसानों को रुला रही मौसम की बेरूखी, नहीं हो पा रही है धान की रोपाई

Sat, 16 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The indifference of the monsoon increased the concern of the farmers
15 पीबीटीपी 22 सिंचाई न होने से पूरनपुर क्षेत्र में सूख रही धान की फसल। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। मानसून की बेरुखी से न सिर्फ आमजन बल्कि किसान चिंतित हैं। उन्हें अपनी फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। कुछ किसान बारिश के इंतजार में वे धान की फसल रोपाई नहीं कर सके हैं और जो कर चुके हैं वो सिंचाई के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं। जैसे-तैसे ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं लेकिन इससे उनकी लागत बढ़ रही है। पर्याप्त सिंचाई न होने से बोई गई फसल सूखने लगी है।
विज्ञापन

जून 15 के बाद मानसून आने की संभावना रहती है। आषाड़ और सावन में झमाझम बारिश होती है। जुलाई का आधा महीना बीत गया है और सावन शुरू हो चुका है लेकिन छिटपुट बारिश को छोड़कर अभी तक झमाझम बारिश का सभी को इंतजार है। खासकर किसान तो और भी ज्यादा चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्य वाणियां भी इस बार सटीक नहीं बैठ रही हैं। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं वे फसल की सिंचाई करते-करते परेशान हैं। तेज धूप में खेत में पानी भरा रहने से धान की फसल सड़कर खराब न हो जाए इसको लेकर भी किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

पांच साल में जुलाई माह में हुई बारिश
2018 139 मिलीमीटर
2019 155
2020 147
2021 135
2022 25 मिलीमीटर
पिछले साल भी मानसून देर से आया था। मगर बारिश अच्छी हो गई थी। जिले में 1.35 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है। करीब 1.30 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। बारिश न होने से किसानों को फसलों की देखरेख को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -विनोद कुमार जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की सुरक्षा को ये करें किसान
खेत में पानी भरा रहने से धान की फसल सड़कर खराब हो जाएगी। धान के खेत में दिन में सिंचाई न कर रात को हल्की सिंचाई करें। यूरिया आदि फर्टिलाइजर को सूखा खेत में न छिड़कें, स्प्रे करें। गन्ना के खेत में दिन में सिंचाई की जा सकती है। गर्मी और नमी पर कीटों का अधिक प्रकोप बढ़ जाता है। इस पर निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर कीटनाशक का प्रयोग करे। - देवेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि प्रसार

पिछले साल जुलाई में भी बारिश कम हुई थी। हालांकि इससे पिछले साल जुलाई में अच्छी बारिश हुई थी। किसान चिंतित न हों। मंगलवार से जिले में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। -डॉ. एसएस ढाका, मौसम वैज्ञानिक

15 पीबीटीपी 21 बारिश न होने से पूरनपुर क्षेत्र के एक खेत में सूख रही धान की फसल।

15 पीबीटीपी 21 बारिश न होने से पूरनपुर क्षेत्र के एक खेत में सूख रही धान की फसल।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed