फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The indefinite strike began Lekpalon

लेखपालों की बेमियादी हड़ताल शुरू

Tue, 23 Aug 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के लेखपालों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। लेखपालों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों समेत छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के लेखपाल कई दिनों से आंदोलनरत हैं। सोमवार को तीनों तहसीलों के लेखपालों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। इधर, मंगलवार को प्रांतीय निर्देश पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। संघ के बैनर तले लेखपालों ने नेहरू पार्क में नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि धरना-प्रदर्शन किसी भी कीमत पर संवर्ग की मांगों को पूरा कराए बिना समाप्त नहीं होगा। सरकार को हर कीमत पर लेखपालों की मांगें माननी ही होंगी। जिलामंत्री राधेकृष्ण ने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। तहसील अध्यक्ष दीपक सागर ने कहा कि जब तक सरकार लेखपालों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश निर्गत नहीं करती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान तहसील मंत्री अनुराग मिश्र, ओमकार सिंह, रामस्वरूप, राजेश भारती, रामगोपाल आदि ने छह सूत्री मांगों को लेकर अनवरत लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। धरना देने वालों में मुरलीधर गंगवार, छेदालाल गंगवार, प्रणवीर सिंह, सोनपाल राना, रामकुमार, वशीर अहमद, ज्वाला प्रसाद, धर्मेंद्र भारती, उमेश चंद्रा, सुखलाल, सतीश चंद्रा, हरीओम मिश्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, सुभाष दीक्षित, कृष्णपाल सिंह, अनूप शर्मा, दीनदयाल, प्रवीन कुमार, ओमपाल सिंह, हरीराम, निखिल सक्सेना, सुरेंद्र शुक्ला, झम्मन लाल, चंद्रमोहन, ऋषिपाल समेत जिले भर के लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed