{"_id":"67743b869692e6a43c098784","slug":"the-incomplete-work-will-be-completed-the-city-will-improve-and-speed-will-increase-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128206-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरे होंगे अधूरे काम... संवरेगा शहर, मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरे होंगे अधूरे काम... संवरेगा शहर, मिलेगी रफ्तार
Wed, 01 Jan 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के असम चौराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। वर्ष 2025 शहर के विकास के लिहाज से कई सौगातें लेकर आ रहा है। इस साल जहां अधूरे ओवरब्रिज पूरे होंगे वहीं, टूटी सड़कों में भी सुधार आएगा। मझोला- बिरहनी फोरलेन मार्ग पर वाहन फर्राटा भरेंगे। शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुधरने के साथ अंधेरे रास्ते स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे। कई अटकी परियोजनाओं को स्वीकृति और बजट मिलने की उम्मीद है। उम्मीदों भरे इस साल में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन को रफ्तार और रेस्क्यू सेंटर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। घायल वन्यजीवों को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है।
फोटो: 04
अधूरा ओवरब्रिज होगा पूरा, फर्राटा भरेंगे वाहन
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम आवागमन के लिए बन रहे असम हाईवे का कार्य नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। 98 करोड़ की लागत से 650 मीटर लंबाई में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि काम 60 फीसदी पूरा हो गया है। शेष काम को नए साल में पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में नए ओवरब्रिज पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में असम हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। आगरा की संस्था कार्य करा रही है।
फोटो: 05
मझोला- बिरहैनी फोरलेन से आसान होगा सफर
मझोला से उत्तराखंड को जोड़ने वाला बिरहैनी-मझोला मार्ग भी 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। नए साल में मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। फोरलेन बन जाने से यातायात में सहूलियतें मिलेंगी। वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। इस मार्ग पर रोजाना छोटे-बड़े करीब दो हजार वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं, मार्ग से 30 से अधिक गांव भी जुड़े हुए हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण को वर्ष 2024 में मंजूरी मिली और काम भी शुरू कराया दिया गया। ऐसे में वर्ष 2025 में कार्य पूरा होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
फोटो: 06
29 करोड़ से 92 सड़कों की संवरेगी सूरत, मिलेगा लाभ
जिले की जर्जर और गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों की नए साल में सूरत बदलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने जिले की 92 जर्जर सड़कों को चिह्नित किया है। इसके लिए 29 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी मिली है। इसमें संपर्क मार्ग के अलावा कई मुख्य मार्ग भी शामिल हैं। विभाग का दावा है कि वर्ष 2025 में इन सड़कों का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इससे जिले के लोगों को यातायात में आसानी होगी। गड्ढों से निजात मिलने के साथ हादसों में भी कमी आने की उम्मीदें हैं।
फोटो: 07
बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया के मरम्मत की भी जगी उम्मीदें
जुलाई माह में आई बाढ़ से जिले के कई इलाकों में सड़कों के अलावा पुल और पुलियां क्षतिग्रस्त हुईं। कई मार्गों का संपर्क भी टूट गया था। अस्थायी कार्य कराकर आवागमन शुरू कराया गया, लेकिन समस्या से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी। इसमें शाहगढ़ मार्ग, माधोटांडा मार्ग, भगा मोहम्मदगंज मार्ग समेत कई सड़कें शामिल हैं। विभाग की ओर से स्थायी कार्य कराने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजे गए। विभाग का दावा है कि नए साल में बजट मंजूर होने के साथ ही अधूरे कार्य भी पूरे करा दिए जाएंगे।
फोटो: 08
जलजीवन मिशन के अधूरे कार्य भी होंगे पूरे
हर घर पानी पहुंचने के लिए जलजीवन मिशन के तहत जिले भर में करीब 2200 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के साथ पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि अधिकांश जगहों पर कार्य 70 फीसदी हो गया है। नए साल में शेष बचा कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी घर-घर पानी पहुंचाने की मुहिम को पंख लगेंगे।
फोटो: 09
टाइगर रेस्क्यू सेंटर का बचा काम पूरा होने की उम्मीद
नए साल पर वन्यजीवों से संबंधित सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीदें भी हैं। पूरनपुर के गोपालपुर में पांच हेक्टेयर जमीन पर बन रहे टाइगर रेस्क्यू सेंटर का कार्य नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। करीब 10 करोड़ की लागत से दो चरणों में कार्य कराया जा रहा है। दूसरे चरण के कार्य पर अमल शुरू हो गया है। विभाग का दावा है कि वर्ष 2025 में कार्य पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि इस रेस्क्यू सेंटर में करीब 10 बाघों को संरक्षित करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
000
वर्जन
-- -
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर किलोमीटर तीन की संकरी पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। किलोमीटर नंबर सात पर बन रही पुलिया का कार्य भी पूरा हो गया है। रमनगर के पास करीब आठ किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कराया जा रहा है। कई कार्य नए साल में पूरे हो जाएंगे।
- राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खंड
0000
बीसलपुर से मकरंदपुर-बड़ेरा मार्ग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। फरीदपुर-बीसलपुर सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। भैंसटा जलालपुर के पास क्षतिग्रस्त रास्ते का कार्य भी नए साल में पूरा हो जाएगा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर कटी सड़क के निर्माण भी नए साल में पूरा कराया जाएगा। कई अन्य कार्य भी हो रहे हैं।
- एसके जैन, एक्सईन निर्माण खंड