{"_id":"6a568fef6ca5c1fd4a02713d","slug":"the-hindu-mahasabha-gave-an-interview-to-its-followers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-164110-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हिंदू महासभा ने डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हिंदू महासभा ने डीएम को दिया ज्ञापन
Wed, 15 Jul 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन।
पीलीभीत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। मंगलवार को संगठन के युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा और युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ यात्री जनपद के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख और संपर्क मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
कांवड़ मार्गों और नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, नालियों की सफाई, नियमित कूड़ा उठान और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की भी मांग की। इस दौरान जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम शर्मा, लवी सिंह, आकाश कोहली मौजूद रहे।