फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl reached Kotwali on the insistence of marrying her maternal uncle

सगे मामा से शादी की जिद पर अड़ी युवती पहुंची कोतवाली

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The girl reached Kotwali on the insistence of marrying her maternal uncle
पूरनपुर। मामा से शादी की जिद लेकर बुधवार को एक युवती कोतवाली पहुंच गई। युवती ने परिवार वालों पर उसकी मर्जी से शादी न करने का आरोप लगाया। पुलिस से युवती को रिश्तों का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। युवती के माता-पिता को कोतवाली बुलाया। युवती माता-पिता के समझाने पर घर चली गई।
विज्ञापन

नगर की एक युवती को अपने सगे मामा से प्यार हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे। युवती का मामा भी नगर के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। युवती ने अपने परिवार वालों से मामा से ही शादी करने की जिद की। परिवार वालों के डांटने पर युवती ने 112 डायल कर पुलिस को मामा से शादी कराने की मांग की। कुछ देर बाद कोतवाली आ धमकी युवती को पहले पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मगर मामा से शादी की जिद पर अड़ी युवती मानने को तैयार नहीं थी। बाद में युवती के माता-पिता को बुलाकर मामले को निपटाने के निर्देश दिए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती मामा से शादी की जिद पर कोतवाली आ गई थी। उसे रिश्तों का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंचे माता-पिता के साथ युवती अपनी स्वेच्छा से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed