{"_id":"8fd4b50d8363489c7782483d44fdfcb9","slug":"the-fourth-phase-of-elections-the-donation-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के चुनाव का थमा चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के चुनाव का थमा चुनाव प्रचार
Purnpur
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के नौ नवंबर को होने वाले मतदान का सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। मंगलवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशन तक भेजने के लिए कई वाहनों को अधिगृहित कर मंडी समिति में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
चौथे चरण का सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। ब्लॉक क्षेत्र में 189 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां से एकल नामांकन होने पर चंपारानी का प्रधान निर्विरोध होना तय हो चुका है। प्रधान के 188 पदों के लिए 1440 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2413 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण 1186 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो चुका है। 55 स्थानों पर कोई नामांकन न होने पर उक्त स्थान रिक्त होना भी तय है। अब 1172 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 2892 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 257 मतदान केंद्रों के 542 बूथों पर मतदान होगा। इसमेें 385754 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्याशी और समर्थकों ने झोंकी ताकत
पंचायत चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार को थमने से पहले प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। ताकि चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्येक मतदाता से मिला जा सके।
विज्ञापन
शारदा पार की पोलिंग पार्टियां पहले होगी रवाना
शारदा नदी पर पांटून पुल तो बन गया, लेकिन रास्ता सही न होने आदि को लेकर पोलिंग पार्टियों को पहले रवाना किया जाएगा। आरओ पीके भटनागर ने बताया कि इससे पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंच सकेंगी।
नदी पार यह है ग्राम पंचायतें
शारदा नदी के पार कबीरगंज न्याय पंचायत है। न्याय पंचायत में 33330 मतदाता है। कबीरगंज न्याय पंचायत में कबीरगंज, श्रीनगर, नहरोसा, सिद्धनगर, गांधीनगर, राणा प्रतापनगर, अशोकनगर, भरतपुर, रामनगर, कुठिया गुदिया, वमनपुर भागीरथ, सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज, मुरैनिया गांधीनगर, गांधीनगर और विजयनगर।