{"_id":"629bc3ab1f037e4c753e6b94","slug":"the-elderly-jumped-on-the-canal-bridge-by-taking-off-the-swaddle-and-slippers-pilibhit-news-bly487201480","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुल पर गमछा और चप्पलें उतार कर बुजुर्ग ने लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुल पर गमछा और चप्पलें उतार कर बुजुर्ग ने लगा दी छलांग
विज्ञापन
पूरनपुर के असम हाईवे का हरदोई ब्रांच नहर का पुल, इस पर चढ़कर बुजुर्ग ने लगाई नहर में छलांग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। हरदोई नहर ब्रांच के पुल पर गमछा रखकर और चप्पलें उतार कर बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा दी। ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने डूब रहे बुजुर्ग को इशारा कर नहर किनारे आने को कहा। बुजुर्ग ने इशारा से किनारे आने को मना कर दिया और डूब गया। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल पर सुबह करीब नौ बजे की है। रात को जिस पुल पर हादसा के बाद बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दोनों के नहर में डूबने की आशंका पर पुल के समीप लोगों की भीड़ थी। नहर पुल पर अक्सर जाम को लेकर ड्यूटी पर पहुंचने वाले दोनों होमगार्ड भी मौजूद थे। इस दौरान पुल पर पहुंचे एक बुजुुर्ग ने अपने गमछा को नहर पुल पर रखा और चप्पलें उतारकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा दी। यह सब कुछ देख रहे एक होमगार्ड दौड़ कर पुल पर आया। पुल से दूसरी ओर बहते हुए बुजुर्ग का सिर पानी से ऊपर देखकर होमगार्ड ने बुजुर्ग को नहर किनारे पर आने का इशारा किया। मगर बुजुर्ग ने हाथ हिलाकर किनारे आने से इनकार कर दिया। इसके कुछ पल बाद नहर में डूब गया। नहर में छलांग लगाने वाला बुजुर्ग कौन है और कहां का है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उसने क्यों छलांग लगाई इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नहर में बुजर्ग के छलांग लगाने की जानकारी होमगार्ड ने दी है। उसकी भी तलाश को नहर को बंद कराया गया है। नहर में कूदने वाला बुजुर्ग कौन, कहां का इसकी भी जानकारी के प्रयास किए जा रहे है।