{"_id":"6712ddf5463b73df300233f4","slug":"the-elder-brother-killed-the-younger-brother-because-of-his-love-affair-with-his-wife-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124235-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी से प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी से प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला
Sat, 19 Oct 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
मझोला (पीलीभीत)। पत्नी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को बृहस्पतिवार रात को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आहट होने पर मां जागी तो आरोपी मौके से भाग निकला। बीच वाले भाई ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मझोला क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मंझले बीच ने पुलिस को बताया कि उसके सबसे छोटे भाई की शादी नहीं हुई थी। वह एक श्मशान भूमि पर बने देवस्थल का सेवादार था। मंदिर परिसर में ही वह मां के साथ रहता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भोजन करने बाद मां और भाई सोने चले गए। भाई बरामदे में लेटा हुआ था। रात करीब 12:30 बजे भाई के कराहने पर मां जागी तो उन्होंने बड़े भाई को भागते देखा। वहीं छोटा भाई बरामदे में लहूलुहान पड़ा था। उसके गले और कंधे पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सबसे बड़े भाई की पत्नी से छोटे भाई के प्रेम संबंध थे। इस वजह से दोनों भाइयों में विवाद होता था। आरोपी भाई वर्तमान में देहरादून में रहकर मजदूरी कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से वह गांव में ही घूम रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।
वर्जन
मामले की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। प्रेम संबंध में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - विधि भूषण, सीओ सदर