फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The drone of terror is flying with the strength of rumours

Pilibhit News: अफवाहों की मजबूती से उड़ रहा दहशत का ड्रोन

Mon, 28 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 28 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The drone of terror is flying with the strength of rumours
पीलीभीत। जिले में ड्रोन और चोर का शोर हर ओर सुनाई दे रहा है। ड्रोन दिखने की बात कहकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो रही है। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण रात भर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस इसे अफवाह बताकर लोगों को जागरूक करने में जुटी है। रविवार की रात भी जिले के जहानाबाद, अमरिया, दियोरिया, बरखेड़ा, न्यूरिया, माधोटांडा और घुंघचाई क्षेत्र में ड्रोन का शोर मचा। कई स्थानों पर पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में रात भर जागे ग्रामीण
जहानाबाद। रविवार रात कस्बे के अलावा अधिकांश गांवों में ड्रोन और चोर की अफवाहों से लोगों में दहशत रही। लोग रातभर जागकर घरों से बाहर और छतों पर बैठकर पहरेदारी करते रहे। बिलई, पासियापुर, मनिहारान, नई बस्ती, मौताज नगर कुरैशियान आदि मोहल्लों में देर रात तक चोरों और ड्रोन दिखने की सूचनाओं से हड़कंप मचा रहा। सूचनाओं पर पुलिस दौड़ती रही और लोगों को जागरूक किया गया। सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य में चार चोरों के पकड़े जाने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। ग्राम इमाम नगर में किसी व्यक्ति की ओर से एक महिला को खींचकर ले जाने का शोर मचा। हालांकि, पुलिस की जांच में वह कपड़ा व्यापारी निकला। संवाद
विज्ञापन


रमभोजा गांव में ड्रोन को लेकर मचा हड़कंप, पुलिस पहुंचने पर शांति
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव रमभोजा में रविवार रात लगभग आठ बजे ड्रोन का शोर मचा। लोगों का कहना था कि तीन ड्रोन पश्चिम की ओर से आए और पूर्व की ओर चले गए। तीनों ड्रोन गांव के ऊपर काफी देर तक उड़ते रहे। इससे गांव में हड़कंप मच गया। अधिकांश लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ड्रोन नहीं दिखे। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। पुलिस ने गांव में गश्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


माधोटांडा समेत आसपास गांव में भी रातभर मचता रहा शोर
कलीनगर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के कस्बे समेत आसपास के गांवों में रात भर ड्रोन दिखाई देने का शोर मचता रहा। लोग डंडे लेकर घरों के बाहर टहलते रहे। माधोटांडा कस्बे में कुछ लोगों ने ड्रोन देखने का दावा किया। सूचना पर कई स्थानों पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कहीं से कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली। संवाद

---
ड्रोन की अफवाहों को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार से कानून को न तोड़ें। - अभिषेक यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed