फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The dream of cleanliness is buried in dirty toilets

Pilibhit News: गंदे शौचालयों में दफन हुआ स्वच्छता का ख्वाब

Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The dream of cleanliness is buried in dirty toilets
सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद
पीलीभीत। जहां सोच वहां शौचालय का स्लोगन तहसील सदर, अमरिया, बीसलपुर और पूरनपुर के परिसर में बने शौचालयों के सामने झूठा साबित हो रहा है। सदर और अमरिया तहसील के शौचालय कहीं ज्यादा गंदे हैं। गंदगी और दुर्गंध की वजह से लोग खुले में जाने को मजबूर हैं। बीसलपुर तहसील परिसर के एक सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगा रहता है। तहसीलों के जिम्मेदार शौचालयों की स्थिति से बेखबर हैं। स्वच्छता स्लोगन लिखवाकर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन

शौचालय की गंदगी को लेकर शाहजहांपुर में तैनात एसडीएम की ओर से उठक-बैठक लगाने पर भले ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मगर, हकीकत यही है कि तहसील और अन्य सरकारी कार्यालयों के शौचालय गंदे हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में कई जगहों की हकीकत सामने आई। पीलीभीत सदर तहसील के तीनों तल पर सीढि़यों के समीप ही पुरुष शौचालय बने हैं। निचले तल के शौचालय पान-पुडिया की पीक से रंगे हैं। गंदा पानी भी बहता रहता है। सिस्टर्न भी टूटा है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दूसरे तल के शौचालय में ताला लगा था। तीसरे तल के शौचालय की स्थिति और ज्यादा खराब थी। इसके अलावा सभागार के समीप बने महिला शौचालय मेंं ताला लगा था। पुरुष शौचालय में गंदगी थी। सदर तहसीलदार अर्ची गुप्ता ने बताया कि जल्द ही साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

सदर तहसील के तीसरे तल पर बने शौचालय में गंदगी की भरमार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed