फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The DM ON Singh Ceremonially farewell

डीएम ओएन सिंह को दी समारोह पूर्वक विदाई

Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
The DM ON Singh Ceremonially farewell

स्थातांरित जिलाधिकारी ओएन सिंह समारोहपूर्वक विदाई दी गई। विकास भवन और कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुए विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करना चाहिए। उन्होंने जिले में बिताए पलों को याद कर सभी अधिकारियों से सहयोग के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुए विदाई कार्यक्रम में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी सहित सभी अधिकारियों ने उनके कार्यकाल और मृदुल व्यवहार की सराहना करते हुए फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिंह प्रदान किए। अधिशासी अभियंता जलनिगम अयोध्या प्रसाद यादव ने हरमोनियम पर गीत सुनाकर विदाई सभी की वाहवाही लूटी। सीडीओ ने कहा कि 22 माह के लंबे कार्यकाल में जिले में एक भी संप्रदायिक घटना नहीं हुई वहीं किसानों को फसल नुकसान का सर्वाधिक लगभग 12.50 करोड़ रुपये का मुआवजा डीएम के प्रयासों से मिला जो बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा भरा पचपेड़ा की 600 हेक्टेअर जमीन को कब्जे स मुक्त कराकर औद्योगिक हब बनाने को शासन को उपलब्ध कराई है जिससे जिले के विकास को बल मिलेगा। अपने संबोधित में डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की कई स्मृतियां भी अधिकारियों से शेयर कीं। यहां सीडीओ के अलावा डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, पीडी आरबी भास्कर, उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, बीएसए अंबरीश यादव, डीआईओएस जेके वर्मा, डीपीओ राजकपूर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। देरशाम कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में नवागत डीएम मासूम अली सरवर की मौजूदगी में विदाई कार्यक्रम हुआ। इसमें एसपी जेके शाही, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवागत डीएम मासूम अली ने संभाला चार्ज
नवागत डीएम मासूम अली सरवर सोमवार शाम यहां पहुंच गए। उन्होंने डीएम ओएन सिंह से चार्ज लिया। शनिवार को शासन ने डीएम ओएन सिंह का स्थानांतरण विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर कर उनके स्थान पर विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा मासूम अली सरवर को जिले का डीएम नियुक्त किया था। सोमवार शाम नवागत डीएम जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम ओएन सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर एडीएम अजयकांत सैनी, मुख्य कोषाधिकारी रामनरेश शर्मा, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed