फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district reached the third position in the state in the distribution of nutrition.

Pilibhit News: पोषाहार वितरण में प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंचा जिला

Wed, 18 Feb 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The district reached the third position in the state in the distribution of nutrition.
पीलीभीत। चेहरा प्रमाणीकरण के बाद लाभार्थियों को पोषाहार वितरण में जिले ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है, जबकि संभल पहले और कानपुर नगर दूसरे स्थान पर है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम कर चेहरा प्रमाणीकरण कार्य को भी समय से पूरा किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती, धात्री और बच्चों को बाल विकास विभाग से पोषण सामग्री वितरित की जाती है। राशन सामग्री वितरण प्रणाली में शिकायतें आने पर शासन की ओर से लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कार्य कराया गया। जिले में पिछले करीब चार माह से इस कार्य को पूरा किया जा रहा है। अधिकांश लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है। विभाग के अनुसार, 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इन लाभार्थियों को पोषाहार वितरित कर दिया गया। जनवरी में शासन स्तर से हुई राशन वितरण प्रणाली की समीक्षा में जिला तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन

चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य पूरा होने से फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। अब-तक राशन पोषण आहार वितरण में फर्जी नामों को दर्शाकर घालमेल किया जाता था। अब कार्य में पारदर्शिता आएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, चेहरा प्रमाणीकरण के शेष दो फीसद कार्य काे जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे जिले की रैंकिंग में और सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन

--
चेहरा प्रमाणीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कार्य शेष रह गया है। इसे भी पूरा कराया जा रहा है। शासन स्तर से होने वाली राशन वितरण प्रणाली में जिले का तीसरा स्थान आया है। रैंकिंग सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे है। - युगल किशोर सांगुड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed