{"_id":"68bb3bfb77f26597ce0deca9","slug":"the-district-is-among-the-top-five-districts-in-the-igrs-ranking-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143353-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आईजीआरएस रैंकिंग में जिला टॉप पांच में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आईजीआरएस रैंकिंग में जिला टॉप पांच में शामिल
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले ने विकास कार्यों और शिकायत निस्तारण में अपनी पकड़ मजबूत की है। शासन से जारी आईजीआरएस रैंकिंग में जिले ने एक पायदान का सुधार करते हुए प्रदेश के 75 जिलों में टॉप पांच में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से जिला प्रशासन में उत्साह का माहौल है।
सितंबर में बाढ़ से जूझने के बावजूद अधिकारियों ने शिकायत निस्तारण और जनसुनवाई को पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाया। परिणामस्वरूप अगस्त की रैंकिंग में पीलीभीत का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछली बार जिले को छठवां स्थान मिला था, जबकि इस बार टॉप-पांच में जगह बनाई। इसके अलावा तहसीलवार रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है।
अमरिया को 25वां, पूरनपुर को 38वां, सदर को 86वां, बीसलपुर को 120वां और कलीनगर को 298वां स्थान मिला है। जुलाई में सदर 321वें और बीसलपुर व कलीनगर भी पिछली रैंकिंग में बेहद नीचे थे। संवाद