{"_id":"5808ff324f1c1b726b705322","slug":"the-development-will-not-stand-in-the-lack-of-funding-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी: मेनका
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
विकास में आड़े नहीं आएगी धन की कमी: मेनका
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जिले के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और केंद्र से हर संभव सहायता मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बात जिले में कार्यक्रमों के दौरान कही।
केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को सुबह पीलीभीत पहुंची। दोपहर को उन्होंने गांधीसभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक की। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने जिले में चल रही और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने जिले में विद्युतीकरण के लिए स्वीकृत गांव में बजट के अभाव में छूटे करीब 200 गांव एवं प्रतिनिधियों द्वारा तैयार की गई 289 गांव की सूची के लिए बजट का आंकलन कर प्रस्ताव उन्हें देने को कहा। उन्होंनेे कहा कि राजीव गांधी विद्युतीकरण से बदलकर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना-एक एवं घरेलू व ट्यूबवेल के लिए अलग से लाइन डालने को शुरू हुई दीनदयाल-दो योजना के लिए जितना भी धन खर्च होगा वह केंद्र से उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व की बैठकों में बताए गए कार्यों के पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त कर इन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों के प्रतिनिधि के अलावा डीएम मासूम अली सरवर, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, अधिशासी अभियंता सहित कई लोग मौजूद रहे।
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री ने वेंदाता ग्रुप के सहयोग से गांव रूपपुर कमालू, रामनगर जगतपुर व जोगीठेर में बने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों (नंदघर) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकि से सुसज्जित इन केंद्रों से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। इसके अलावा अलियापुर, रूपपुर कृपा, जगरौलीपुल आदि गांव में उन्होंने जनसभाएं की केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डीपीओ राजकपूर, स्वामी प्रवक्ता नंद, राकेश गुप्ता, अश्वनी प्रधान, प्रवक्ता एमआर मलिक, प्रदीप जायसवाल लल्लन, देवेंद्र सिंह टोनी, अजय गोयल, प्रमोद अग्रवाल, धर्मेन्द्र चौहान, सोनू वाल्मीकि, दिनेश पांडेय, टीटू चौहान, पप्पू पंडित, प्रदीप मिश्रा, विनोद अवस्थी, परवेज अंसारी, नरेंद्र कुमार, मंगली प्रसाद, केएल आर्य, सतनाम सिंह, शिवकुमार, राजेश माथुर सहित कई लोग थे।