फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The defaulted amount could not be paid till now, depositors gave memorandum

Pilibhit News: अब तक नहीं हो सका डूबी रकम का भुगतान, जमाकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

Tue, 30 Jan 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The defaulted amount could not be paid till now, depositors gave memorandum
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते लोग । संवाद
पीलीभीत। लोगों का लाखों रुपये लेकर भागी फाइनेंस कंपनियों से रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिले में हजारों लोगों ने कई फाइनेंस कंपनियों में अभिकर्ताओं के माध्यम से अपनी रकम को जमा किया था। उनको पांच साल में बेहतर ब्याज के साथ बढ़ी रकम देने का प्रलोभन दिया गया। जब तय समय करीब आया तो एक-एक कर रातोंरात यह कंपनी भाग गईं। इसके बाद जमाकर्ताओं ने अभिकर्ताओं के घरों के चक्कर काटना शुरू कर दिए।
कई शिकायतें मिलने के बाद शासन के निर्देश पर जमाकर्ताओं से प्रपत्रों को जनवरी से मार्च 2023 तक जमा कराया गया था। कहा गया था कि अब भुगतान किया जाएगा, लेकिन प्रपत्र जमा होने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका। इसको लेकर मंगलवार को जमाकर्ता परिवार के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि किसी को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। सभी ने जल्द भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बालकराम, दृगपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed