फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The day was hot with sunshine, the night was wet with heavy rain

Pilibhit News: धूप से तपा दिन, झमाझम बारिश से तर हुई रात

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The day was hot with sunshine, the night was wet with heavy rain
बरेली। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को दिनभर चटक धूप से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। वहीं, रात में आंधी चली, घने बादल मंडराए और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन तक तेज हवा चलने, बादल मंडराने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार रात शहर समेत जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। उच्च वायुदाब की वजह से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने से पहाड़ों की हवा का प्रवेश थम गया। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप हुई। <
विज्ञापन

तापमान चार डिग्री बढ़त के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पर रात करीब दस बजे के बाद फिर झोंके के साथ तेज हवा चली। धूल के गुबार उठे। बादल घिरे और शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो रुक-रुककर रातभर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान लुढ़कने से लोगों ने राहत की सांस ली। अतुल ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल मंडराने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed