फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The current child deaths, houses equipment Funke

करंट से बालिका की मौत, घरों के उपकरण फुंके

Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई। घरों के बिजली उपकरण भी फुुंक गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गांव हर्रायपुर में गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर पास की एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव की घरेलू लाइनों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज करंट आने से घरों में रखे टीवी, फ्रिज, इंवर्टर, कूलर पंखे आदि उपकरण फुंक गए। इसी दौरान नल पर पानी लेने गई गांव निवासी मीर हुसैन की 19 वर्षीय पुत्री शबीना करंट लगने से झुलस गई। घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शबीना की मौत से घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed