फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The condition of the pregnant woman deteriorated after the operation and she died.

Pilibhit News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The condition of the pregnant woman deteriorated after the operation and she died.
पूरनपुर। प्रसव पीड़ा के चलते बिजलीघर रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई प्रसूता की ऑपरेशन के बाद हालत खराब हो गई। आनन-फानन में प्रसूता को बरेली ले जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया गया। इस बीच प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के टीम के साथ पहुंचने की भनक पर चिकित्सक अस्पताल से खिसक गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अस्पताल की ओटी सील कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि मोहल्ला चौक के वार्ड संख्या 14 के नसीम की पत्नी तबस्सुम (35) को मंगलवार शाम को प्रसव पीड़ा के चलते एसके मजहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। ऑपरेशन के कुछ देर बाद बुधवार को प्रसूता की हालत खराब हो गई। उसे आनन फानन में बरेली ले जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया गया। इसी बीच प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तबस्सुम के परिजन ने घटना की सूचना शाम को दी। इससे पहले अस्पताल का चिकित्सक खिसक गया। अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया। नोटिस जारी कर अस्पताल संचालक से दो दिन के अंदर अभिलेखों सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर पूरे अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। बताते हैं कि प्रसूता की मौत के बाद परिजन से अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। मगर कुछ देर बाद समझौता होने पर प्रसूता के परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed