फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The claim of clean toilets is failing

Pilibhit News: स्वच्छ शौचालय का दावा तोड़ रहा दम

Fri, 06 Feb 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The claim of clean toilets is failing
पीलीभीत। जिले के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में साफ और स्वच्छ शौचालय का दावा सिर्फ दीवारों पर लिखे स्लोगन तक ही सीमित है। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था दम तोड़ रही है। जर्जर छत, आसपास गंदगी और टूटे दरवाजों से अव्यवस्था झांकती है। कहीं पानी की टोंटियां टूटी हैं। किसी शौचालय के दरवाजे पर ताला ही लटका रहता है। बाहर रंगरोगन पर ध्यान देने वाले विद्यालय और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अंदर की व्यवस्थाओं को सुधारने से बेपरवाह हैं। स्कूलोंं के निरीक्षण में सब कुछ चकाचक बताने वाले अफसर भी इन अव्यवस्थाओं से अनजान बने हैं। बृहस्पतिवार को शहर और गांवों के कई परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल में शौचालयों की स्थिति खस्ताहाल दिखी। छात्राओं के शौचालय भी बदहाल नजर आए।
विज्ञापन


शहर के प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी में बालक-बालक शौचालय की स्थिति दूर से तो बेहतर दिखी, मगर बालक शौचालय में ताला लटक रहा था। शौचालय के पास गंदगी भी नजर आई। प्राथमिक विद्यालय तखान में दो शौचालयों में ताला लगा था। पूछने पर बताया कि इसे भी खोला जाता है। साफ-सफाई व्यवस्था भी कामचलाऊ ही दिखी। संवाद
विज्ञापन


लटक रहा था दरवाजा, पानी की टोंटी भी टूटी

जहानाबाद। जहानाबाद कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बिलई में पंजीकृत बच्चों की संख्या 109 है। इसमें 64 बालक और 45 छात्राएं हैं। दो सहायक अध्यापिकाएं और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। बृहस्पतिवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुगंधा मौजूद नहीं थी। बताया कि वह छुट्टी पर हैं। विद्यालय में बालक-बालिका के लिए दो-दो शौचालय हैं। छात्रों के शौचालय का दरवाजा टूटा और एक ओर लटक रहा था। वहीं, अमरिया ब्लॉक के बाकरगंज के प्राथमिक विद्यालय में बालक-बालिका और दिव्यांग के लिए अलग-अलग तीन शौचालय बने थे। शौचालयों की छत जर्जर और गंदगी की भरमार दिखी। इस स्कूल में 177 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 82 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय पट्टी कंजानाथ में दो शौचालय बने हैं। इनमें गंदगी की भरमार दिखी। विद्यालय में पंजीकृत बच्चों की संख्या 100 है। इसमें 47 छात्र और 53 छात्राएं हैं। प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद-एक में पानी की टोटियां टूटी थीं। शौचालयों में भी पानी आपूर्ति सही नहीं मिली। गंदगी भी नजर आई। स्कूल में 144 बच्चे पंजीकृत हैं।

शौचालय के आसपास गंदगी मिली
घुंघचाई। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में नरायनपुर के प्राथमिक विद्यालय में दोनों शौचालय सही थे। रंगाई-पोताई और दरवाजे लगे थे। गांव जनकापुर के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय बाहर से तो ठीक नजर आए। यहां छात्राओं के शौचालय में तो दरवाजा लगा था। छात्रों के शौचालय में दरवाजा नहीं था। आस-पास गंदगी मिली। ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कनौजिया ने बताया कि दोनों विद्यालयों के शौचालय की रंगाई-पोताई पूरी कर दी गई हैं। आसपास गंदगी के बारे में जानकारी नहीं है। उसे भी दुरुस्त कराया जाएगा।

--

मार्च के पहले सप्ताह तक विद्यालयों की व्यवस्थाओंं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट बनाकर उच्च अफसरों को भेज दी गई है। लगातार निगरानी भी की जा रही है। - रोशनी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed