फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city's parks became dilapidated within three years

Pilibhit News: तीन साल में ही बदहाल हो गए शहर के पार्क

Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The city's parks became dilapidated within three years
पीलीभीत। अमृत मिशन योजना के तहत शहर के तीन पार्कों का लाखों रुपये खर्च करके सुंदरीकरण कराया गया था। पार्कों की खूबसूरती बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग पार्कों में जाने लगे थे। अब ये पार्क बदहाल हो गए हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित रामस्वरूप पार्क की स्थिति तो और ज्यादा खराब हो गई है। लोगों ने भी पार्कों से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

अमृत मिशन योजना के तहत शहर के रामस्वरूप पार्क, नेहरू उद्यान और एकता सरोवर में लाखों रुपये से सुंदरीकरण के काम कराए गए थे। रामस्वरूप पार्क का सुंदरीकरण 2016-2017 में कराया गया था। इस पर 14 लाख रुपये खर्च किए गए थे। पार्क में झूले, सीटें, डस्टविन और प्रकाश व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

बाजार में आने वाले लोग खाली समय में पार्क में जाकर बैठते थे। बच्चे भी झूला झूलने के लिए दिन भर पार्क में जमे रहते थे। अब पार्क की बदहाली का आलम यह है कि पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इससे लोगों को पार्क में जाने से डर लगता है। कई माह से पार्क की सफाई ही नहीं की गई है। बच्चों के लिए लगाए गए सभी झूले टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
देखरेख के अभाव में लाखों रुपये हुए बर्बाद
वैसे तो पार्कों की देखरेख का जिम्मा पालिका के कर्मचारियों पर है, लेकिन वे महीनों से पार्कों में नहीं झांके हैं। इससे पार्क बदहाल हो गए हैं। इन पर खर्च किया गया लाखों रुपये का बजट बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed