फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city will become a martyr's memorial Matadin

शहर में बनेगा शहीद मातादीन का स्मारक

Tue, 31 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 31 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद मातादीन का स्मारक बनाने समेत कई प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में जर्जर और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों का मुद्दा छाया रहा। चेयरमैन ने पाइप लाइनों की जांच करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में सोमवार को चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने जर्जर और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने तमाम शिकायतों के बावजूद पाइप लाइनों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। कुछ सदस्यों ने पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड में डाली जा रही तीन सौ मीटर पाइप लाइन पूरी न बिछाने का मामला भी उठाया। इस पर चेयरमैन ने जलकल विभाग को पाइप लाइनों की जांच करने और जिन वार्डों में नई पाइप लाइन पूरी नहीं बिछाई गई है, उनमें तत्काल पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए। सदस्य इकबाल हजरत ने पवित्र रमजान माह से पूर्व शहर में विशेष साफ-सफाई कराने की बात कही। उन्होंने बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए किसी अन्य को चार्ज दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

 स्वकर टैक्स प्रणाली मामले में कर निर्धारण अधिकारी को जल्द सूची बनाने के निर्देश दिए गए। सदस्य सुभाष सोनकर ने होर्डिंग के ठेके कम रेट पर देने पर आपत्ति जताई। सदस्य ने टनकपुर हाइवे पर तमाम होर्डिंग लगने का कारण पूछा। इस पर चेयरमैन ने हाइवे पर लगे होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए। पुष्पा उपाध्याय ने शहरवासियों से कूड़ा डालने का समय निर्धारित करने की बात कही। सदस्य वेदप्रकाश ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद मातादीन वाल्मीकि के नाम पर स्मारक बनवाने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित कर स्मारक निर्माण के लिए भूमि तलाशने को कहा गया। कंचन सक्सेना ने तीन मोहल्लों में सड़क निर्माण, चार हैंडपंपों को रिबोर कराने की बात कही। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अफसर हसन खां, देवी सिंह, कुश कुमार वर्मा, गोकिल प्रसाद, मंजू जासयवाल, मनोज कुमार, विशाल बाल्मीकी, नीतू अवस्थी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed