फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The churches will be The message of the Lord Jesus

गिरजाघरों से दिया जाएगा  प्रभु यीशु का संदेश

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। 
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।  Updated Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The churches will be The message of the Lord Jesus
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
रंगबिरंगी रोशनी से सजाए जा रहे है चर्च, घरों में भी तेजी से चल रहीं हैं तैयारियां 
विज्ञापन

दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला क्रिसमस पर्व प्रत्येक गिरजाघर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन अपने जिले में इस पर्व पर सभी धर्मों के लोग एक साथ शामिल होकर इसे और भी खास बना देते हैं। मसीह समाज में इसकी तैयारियां करीब सप्ताह भर पहले से ही शुरू कर की जा चुकी है। वहीं, शहर के सेंट एलायसियस चर्च, फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च और क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च समेत जिले के अन्य गिरजाघरों में इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। गिरजाघरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। रविवार सुबह गिरजाघरों से धर्म गुरुओं द्वारा विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु का संदेश दिया जाएगा। 
 
साढ़े तीन दशक पूर्व हुई थी सेंट एलायसियस चर्च की स्थापना
शहर में बने सेंट एलायसियस चर्च की स्थापना वर्ष 1981 में फादर जूनियन पिंटो ने की थीं। क्रिसमस पर्व को लेकर इस चर्च को भव्य रूप दिया जा रहा है। चर्च समेत पूरे परिसर को रंग- बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर का सबसे प्राचीन है फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च 
शहर के सिविल लाइन्स नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकॉस्टल चर्च की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी। इस चर्च को भी पर्व के चलते भव्यता दी जा रही है। यहां क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्ट मैथोडिस्ट में तेजी से चल रही तैयारियां
वर्ष 1947 में स्थापित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। कई एकड़ में फैले इस पर्व की छटा क्रिसमस वाले दिन देखते ही बनती हैं। चर्च को रंग- रोगन कर और रंग- बिरंगी लाइटों से सजाकर आकर्षक रूप दिया जा रहा है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed