फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The case was settled embrace

गले मिलने पर निपट गया मामला

Thu, 27 Aug 2015 11:49 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 27 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

वकील से मोबाइल पर अभद्रता करने के आरोप पर दो दिनों से कोतवाल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का वकील और कोतवाल के गले मिलने से पटाक्षेप हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाल ने वकील विष्णु वर्मा से मोबाइल पर दो दिन पहले अभद्रता की थी। विरोध में वकीलों ने मंगलवार व बुधवार को कोतवाली गेट के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने समझौते से इनकार कर कोतवाल का स्थानांतरण न होने तक उग्र आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन

सीओ राजेश्वर सिंह ने कहा कि अभद्रता किसी से नहीं होनी चाहिए। अगर भूल से कुछ हो गया है, तब आपस में बैठकर मामले को निपटा लेना चाहिए। बैठक के बाद एसोसिएशन के महामंत्री अमिताभ मिश्र ने बताया कि इससे पहले बैठक में यह तय हुआ कि अगर कोतवाल माफी मांगना चाहते हैं, तो वह बैठक में आकर माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बैठक में सीओ और इंस्पेक्टर पहुंचे। वार्ता के दौरान वकील और इंस्पेक्टर के गले मिलने पर विवाद समाप्त हो गया। हालांकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही गई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, राजेश्वर मिश्रा, मीरा सक्सेना आदि ने विचार रखे। संचालन महामंत्री अमिताभ मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed