फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The campaign did not work... the panicked shopkeepers took away the kiosks themselves.

Pilibhit News: अभियान तो नहीं चला... घबराए दुकानदार खुद ही ले गए खोखे

Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The campaign did not work... the panicked shopkeepers took away the kiosks themselves.
शहर की गांधी स्टेडियम रोड से खुद अपने खोखे हटाकर ले जाते लोग । संवाद
सोमवार से शुरू होना था अभियान, राजनीतिक दबाव में आरंभ नहीं होने की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान तो नहीं चल सका लेकिन घबराए दुकानदारों ने खुद ही खोखे व अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। चर्चा है कि अभियान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन राजनीतिक दबाव में फिलहाल अभियान शुरू नहीं हो सका। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है। बुधवार को अभियान चलेगा या नहीं इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कुछ दावा नहीं कर रहे हैं।
दिवाली से पहले सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह एकाएक जेसीबी लेकर बाजार में पहुंच गए थे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हलचल मच गई। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए उस समय अभियान को स्थगित कर दिवाली के बाद अभियान शुरू करने की बात की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों अधिकारियों की व्यापारियाें के साथ बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण अभियान शुरू करने से पहले मुनादी, सर्वे, जुर्माने व चिह्नीकरण की बात तय हुई। सारे कार्य पूरे करने के बाद चार दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी कि सोमवार से शहर में अतिक्रमण अभियान चलेगा। अभियान सुबह 11 बजे स्टेडियम रोड से चलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अभियान तो नहीं चल सका अलबत्ता स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे फड़, खोखे व ठेले जरूर हट गए। लोग उनके टूटने के डर से खुद ही हटाकर ले गए। दोपहर तक इस सड़क पर अफरा-तफरी रही। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़े-बड़े खोखे लादकर लेजाते दुकानदार दिखे। स्थिति यह बनी कि दोपहर बाद स्टेडियम रोड कुछ चौड़ी नजर आने लगी। यह और बात है कि आगे जाकर फुटपाथ पर दुकानें व एंबुलेंस पहले की तरह ही खड़ी नजर आईं।

--

अभियान शुरू नहीं होने की वजह नहीं बता पाया प्रशासन
चार दिनों से सिटी मजिस्ट्रेट कह रहे थे कि सोमवार को अभियान चलकर रहेगा लेकिन सोमवार को यही सिटी मजिस्ट्रेट यह नहीं बता सके कि अभियान क्यों नहीं चल सका। चर्चा है कि अतिक्रमण अभियान को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। ऐसे में राजनीतिक दबाव के चलते ही अभियान नहीं चल सका। फिलहाल अधिकारी इस बारे में खामोश हैं, कुछ कहने से बच रहे हैं।



--कुछ अड़चने आने की वजह से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका। एक-दो दिन में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
-सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

शहर की गांधी स्टेडियम रोड से खुद अपने खोखे हटाकर ले जाते लोग । संवाद

शहर की गांधी स्टेडियम रोड से खुद अपने खोखे हटाकर ले जाते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed