{"_id":"1c752c581ba0786b39cdfbb053a21c43","slug":"the-camaraderie-and-brotherhood-celebrate-the-festival-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द और भाईचारे से मनाएं त्यौहार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द और भाईचारे से मनाएं त्यौहार: डीएम
Pilibhit
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
डीएम मासूम अली ने शहर के नागरिकों व अधिकारियों के साथ सदर कोतवाली में बैठक की। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। हमें एक दूसरे के खुशियों में शामिल होकर उनका आनंद दोगुना करना चाहिए और छोटे-छोटे विवादों को दरकिनार कर त्यौहार के मकसद को कामयाब करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर करने की अपील की। डीएम ने ताजियादारों से अपने ताजियों का ख्याल रखने और उनकी ऊंचाई को अधिक न बढ़ाने की गुजारिश भी की। पुलिस अधीक्षक जवाहर ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का पालन करने त्यौहार में गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए। बैठक को एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
जहानाबाद। सीओ निर्मल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक में सभी से मिलकर जुलकर त्यौहार बनाने की अपील की गई। इस मौके पर एसओ धनंजय सिंह, अनीस अहमद, खुर्शीद, एजाज अहमद, रूपलाल, पप्पू सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
हजारा। सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। राहुलनगर नौकाघाट से थाने पहुंचे सीओ ने दुर्गा पूजा, दशहरा तथा मोहर्रम पर शांति कायम रखने को लोगों से सहयोग मांगा। यहां प्रधान पति समीउददीन, योगेश कुमार टून्ना, गिरीश सिंह, गुरजीत सिंह, इरशाद हुसैन, मो असलम, जाबिर शाह, रणवीर सिंह ढाका, मन्नान अंसारी, विपिन मिश्रा थे।