{"_id":"6282b251f09cfe679e6a9988","slug":"the-budget-meeting-of-the-municipality-got-stuck-due-to-the-chairman-going-to-jail-pilibhit-news-bly485088798","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के जेल चले जाने से पालिका की बजट बैठक अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के जेल चले जाने से पालिका की बजट बैठक अटकी
विज्ञापन
बीसलपुर। चेयरमैन के जेल चले जाने से नगर पालिका परिषद की वार्षिक बजट बैठक टल गई है। बैठक न होने से पालिका की आर्थिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
नियमानुसार चालू वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट बैठक मार्च के अंतिम सप्ताह में हो जानी चाहिए थी। पालिका की बजट बैठक मार्च में नहीं हो पाई। उसके बाद अप्रैल में बजट बैठक की कई बार तिथियां लगाईं गईं, लेकिन कोई न कोई कारण बन जाने के कारण बजट बैठक नहीं हो पाई। बैठक टलती ही रही। इसके बाद बजट बैठक की तिथि नौ मई लगाई गई। इस तिथि को हर हालत में बैठक करा लिए जाने के संबंध में पालिका प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणवश नौ मई को भी बैठक नहीं हो पाई। पालिका प्रशासन बजट बैठक की नई तिथि घोषित करने वाला ही था कि तब तक चेयरमैन नूर अहमद अंसारी धोखाधड़ी के मामले में जेल चले गए। चेयरमैन के जेल चले जाने के कारण बजट बैठक टल गई। बजट बैठक न होने से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
- नगर पालिका चेयरमैन नूर अहमद अंसारी जब जेल से छूटकर आएंगे, तभी पालिका की बजट बैठक हो पाएगी। इससे पहले बजट बैठक होना संभव नहीं है। -वंदना शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बीसलपुर