{"_id":"5fd1cd234b4846ecbcacc0dec3329bcf","slug":"the-board-of-trade-of-fanfare-celebrated-the-22-th-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 22वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 22वां स्थापना दिवस
Pilibhit
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपना 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। व्यापारियों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
अग्रवाल सभा भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना व जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद व्यापारियों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने कहा कि व्यापारियों को उत्पीडन से बचाना ही संगठन का उद्देश्य है और इसके लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार है। युवा मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष संजीव मोहन ने व्यापारियों से एक जुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को महामंत्री देवेश बंसल, वीरेंद्र लोहिया, राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वनी अग्रवल सहित कई व्यापारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर एसोसिएशन को भी मंडल में शामिल किया गया। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, कार्तिक भसीन, रवि शर्मा, संजय अग्रवाल, शुभम्, राजीव डालडा, विजय जायसवाल, शमशुद्दीन, भानु प्रताप सिंह, रामजी श्याम अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, हाजी लाडले, प्रेमचंद्र गोयल, जहीर मलिक, वीरेंद्र कुमार सहित कई व्यापारी थे।
विज्ञापन