फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Bisalpur-Bareilly road track should be widened by filling soil.

Pilibhit News: मिट्टी डलवाकर चौड़ी कराई जाए बीसलपुर-बरेली मार्ग की पटरी

Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The Bisalpur-Bareilly road track should be widened by filling soil.
पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली मार्ग संकरा होने से वहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को इस मार्ग की पटरी पर मिट्टी डलवाकर चौड़ा कराए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीसलपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिसकी लंबाई 42 किलोमीटर है। इस मार्ग की 39 किलोमीटर दूरी की चौड़ाई सात मीटर है, जबकि बीसलपुर की तरफ तीन किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई मात्र 5.5 मीटर है।
विज्ञापन

मार्ग संकरा होने से यहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को निर्देश दिए कि मार्ग की चौड़ाई बढ़वाई जाए। पटरी पर मिट्टी डलवाते हुए कार्य को जल्द शुरू किया जाए। वहीं बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर केंचुआ पुल के पास वन विभाग की ओर से रुकवाया गया कार्य विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर स्थित सात ब्लैक स्पॉट्स में तीन पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दो पर शॉर्ट टर्म मेजर कार्य कर दिए गए है। वहीं दो ब्लैक स्पॉट्स पर चौड़ीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है। डीएम ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि चेकिंग का लक्ष्य निर्धारित कर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए प्रेरित करें।

एडीएम ने डीएम को बीसलपुर-बरेली मार्ग के गड्ढों के संबंध में बताया। डीएम ने असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि स्कूलों की छुट्टी में अंतर रखा जाए, जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed