फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The balloting today

तीसरे चरण का मतदान आज

Fri, 16 Oct 2015 10:47 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Fri, 16 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The balloting today

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को (आज) होगा। इसके लिए शुक्रवार को सभी पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री लेकर भेज दिया गया है। बीसलपुर मंडी और गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज बिलसंडा से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम जारी रहा।

विज्ञापन

बीसलपुर ब्लाक में जिला पंचायत की चार सीटों, बीडीसी की 82 सीटों के लिए चुनाव होना है। बिलसंडा ब्लाक में जिला पंचायत की तीन सीटों और बीडीसी की 93 सीटों के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को बीसलपुर मंडी परिसर से और बिलसंडा में गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज से सुबह आठ बजे से ही मतदान पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी, जो अपरान्ह दो बजे तक जारी रही। सभी मतदान पार्टियों को मतदान स्थलों तक बसों से भेजा गया। रवाना होने से पहले कर्मचारियों ने मतपत्र एवं अन्य सामग्री प्राप्त की और उसका मिलान किया। डीएम मासूम अली सरवर ने बृहस्पतिवार को देर शाम ही दोनों स्थानों पर रवानगी के लिए सुनिश्चित की गईं तैयारियों की समीक्षा कर ली थी। डीएम ने दोनों स्थानों पर मत पेटियां रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम भी चेक किए। शुक्रवार को एडीएम अजयकांत सैनी और एसडीएम बीपी सिंह ने दोनों स्थानों पर मतदान पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाएं देखीं और संतोष जताया।
विज्ञापन


रसूला केंद्र पर भेजा अतिरिक्त मतदानकर्मी
बीसलपुर। निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने रसूला मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर मतदान पार्टियों में एक अतिरिक्त कर्मचारी भेजा है।

चार मतदान कर्मी रहे अनुपस्थित
बीसलपुर। मंडी परिसर में मतदान पार्टियों की रवानगी के दौरान चार मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित मतदान कर्मचारियों में गंगा देवी, मोहम्मद अहमद, शबा नाज और मुजम्मिल हुसैन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन अनुपस्थित कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व पार्टी के कर्मचारियों को भेज दिया गया है। अनुपस्थित कर्मचारियों का जवाब तलब किया जाएगा और जवाब संतोषजनक न होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान कर्मी हुआ बीमार
बीसलपुर। जसोली दिवाली मतदान केंद्र का कर्मचारी दीप चंद्र शुक्रवार को जब मतदान सामग्री प्राप्त कर रहे थे, तभी अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि अस्वस्थता के कारण उनके स्थान पर रिजर्व पार्टी के हरीश कुमार को भेज दिया गया है।

रिजर्व में रखी गईं 16 पार्टियां
बीसलपुर। निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि मंडी परिसर में 16 मतदान पार्टियां और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें कहीं भी भेजा जा सके।

सामग्री वितरण को बने 11 काउंटर
बीसलपुर। मतदान सामग्री बांटने के लिए मंडी परिसर में 11 काउंटर बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि इन काउंटरों पर संबंधित एआरओ ने अपनी मौजूदगी में मतदान कर्मियों को मत पत्र और अन्य स्टेशनरी बंटवाई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा चुनाव
बीसलपुर/बिलसंडा। पुलिस ने शनिवार को दोनों ब्लाकों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। बीसलपुर, बिलसंडा और दियोरिया थानों में पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। बीसलपुर ब्लाक क्षेत्र में वह स्वयं और सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र में सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट और सीओ पूरनपुर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ब्लाकों में पुलिस की सात-सात मोबाइल टीमें घूमेंगी। सभी मतदान केंद्रों पर 10-10 मिनट में पुलिस की मोबाइल टीम पहुंचेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शाहजहांपुर और बरेली जिले से जुड़ने वाली सीमाओं पर बैरियर लगाए जाएंगे और वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस कर्मी बैरियर पर संदिग्ध लोगों की तलाशी लेंगे।


97 मतदान केंद्र और 164 मतदेय स्थल बनाए गए
बीसलपुर। ब्लाक क्षेत्र मेें 97 मतदान केंद्रों पर 164 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर 119029 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed