फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The 290 km road, groaning with wounds, has not received any repair 'balm'.

Pilibhit News: जख्मों से कराहती 290 किमी सड़क पर नहीं लगा मरम्मत का ‘मरहम’

Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The 290 km road, groaning with wounds, has not received any repair 'balm'.
मरौरी ब्लॉक के मुडेला कला गांव की सड़कों की मरम्मत करते मजदूर स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
पीलीभीत। पेयजल पाइपलाइन के नाम पर पीलीभीत में कई गांव के ग्रामीणों खुदी सड़कों से आवागमन में दर्द झेल रहे हैं। साफ–स्वच्छ पानी तो मिला नहीं, सड़कों की समस्या का समाधान भी कागजों पर दौड़ रहा है। जिले में अभी करीब 290 किलोमीटर की दूरी में सड़कों पर मरम्मत का मलहम लगना बाकी है। करीब 200 ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है। हालांकि विभाग करीब 1980 किलोमीटर के दायरे में सड़क मरम्मत कार्य पूरा हो जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन




जल जीवन मिशन से हर घर जल योजना का काम जिले में वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। करीब 910 करोड़ रुपये की 484 परियोजनाओं का निर्माण शुरू कराया गया। ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ ही पाइपलाइन डालने कार्य भी चला। गांव की मुख्य सड़क के साथ ही गलियों की खोदाई कर पाइपलाइन डाली गई। कनेक्शन पाइप भी निकाल दिया गया। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने खोद कर छोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का काम नहीं कराया। नतीजा यह हुआ कि सालों बाद भी ग्रामीणों को साफ स्वच्छ जल तो नहीं मिला। खोद का छोड़ी गई सड़कें मुसीबत बन गई। महोबा में प्रधानों की ओर से जल शक्ति मंत्री से विरोध दर्ज कराने के बाद जिले में खोद कर छोड़ी गई सड़कें भी चर्चा का विषय बनी हैं। घुंघचाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा में मुख्य सड़क की ही मरम्मत नहीं कराई गई है। दिलावर पुर में भी सड़कें खोद कर छोड़ी गई हैं। बरखेड़ा, ललौरीखेड़ा, अमरिया, न्यूरिया आदि ब्लाकों के कई गांवों के ग्रामीण खोद कर छोड़ी गई सड़कों से आवागमन में दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन


277 ओवरहेड टैंक बने, 171 ग्राम पंचायतों में जला पूर्ति का दावा

जल निगम के अनुसार जिले की 484 परियोजनाओं में अब तक 277 स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है। 171 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों को साफ स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। 71 स्थानों पर सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




2270 किमी तोड़ी गई थी सड़कें, 1980 किमी की हो चुकी मरम्मत



पाइपलाइन बिछाने के लिए जिले भर की ग्राम पंचायतों में करीब 2270 किलोमीटर के दायरे में सड़कों को तोड़ा गया था। काम पूरा होने के बाद इनकी मरम्मत शुरू कराई गई। विभाग के अनुसार अब तक करीब 1980 किलोमीटर सड़कें बन चुकी हैं। शेष स्थानों पर काम तेज गति से चल रहा है। इसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या का जल्द ही समाधान कराने का दावा विभाग कर रहा है।






पाइपलाइन के लिए तोड़ी गई सड़कों में करीब 1980 किलोमीटर में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। शेष स्थानों पर काम चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। अधूरे ओवरहेड टैंक का निर्माण भी तेज गति से कराया जा रहा है। – मनीष गंगवार, अधिशाषी अभियंता जल निगम

मरौरी ब्लॉक के मुडेला कला गांव की सड़कों की मरम्मत करते मजदूर स्रोत विभाग

मरौरी ब्लॉक के मुडेला कला गांव की सड़कों की मरम्मत करते मजदूर स्रोत विभाग- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed