{"_id":"5f46ae808ebc3e41045490e1","slug":"tendua-terror-pilibhit-news-bly417596841","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार की फिराक में पशुशाला की छत पर बैठा रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार की फिराक में पशुशाला की छत पर बैठा रहा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/अमरिया। जिस तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मी गांवों की खाक छान रहे थे, वही तेंदुआ रात में शिकार की फिराक में कटमटी गांव के प्रधान के बड़े भाई की पशुशाला की छत पर जाने के बाद उस पर दुबक कर बैठ गया। आहट होने पर जब गृह स्वामी ने शोर मचाया तो तेंदुआ पशुशाला के पीछे छलांग लगाकर भाग निकला। फिलहाल बुधवार को पूरे दिन अभियान में जुटी वन विभाग की टीम को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी।
अमरिया क्षेत्र में वन एवं वन्यजीव प्रभाग द्वारा एक तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार से ऑपरेशन तेंदुआ शुरू किया गया है। इस अभियान की कमान एसडीओ हेमंत सेठ के हाथों में दी गई है। मंगलवार को अभियान शुरू होने से पूर्व ही सोमवार आधी रात तेंदुए ने क्षेत्र के गांव कटमटी के बाड़े में बंधी एक बकरी नजदीक के खेत में खींच कर ले गया और वहां उसे निवाला बना डाला था। तेेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई थी।
टीम पटाखा छोड़ती रही, तेंदुआ शिकार की फिराक में था
सर्च अभियान के तहत मंगलवार को पूरे दिन वन विभाग की टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। रात करीब साढ़े आठ क्षेत्र के गांव कटमटा के प्रधान सुखदेव सिंह के बड़े भाई पलविंदर सिंह को पशुशाला के ऊपर कुछ आहट सुनाई दी। उनके पड़ोसी गुरमुख सिंह ने टार्च की रोशनी पशुशाला की छत पर डाली तो तेंदुआ पलक झपकते ही पीछे की ओर गोबर के ढेर में कूदकर गन्ने के खेत में भाग निकला। जिस समय तेंदुआ पशुशाला के ऊपर शिकार की फिराक में दबे पांव आकर बैठा था, उस समय वनकर्मियों की टीम कटमटा से दो किमी दूर कटमटी गांव में ही थी। वहां वन विभाग की टीम तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे दाग रही थी। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
पिंजरे तो लग गए, मगर चालू नहीं हुए
ऑपरेशन तेंदुआ को लेकर उच्चाधिकारियों ने अमरिया क्षेत्र में चार पिंजरे लगाने के निर्देश दिए थे। वन विभाग के मुताबिक इसमें एक पिंजरा गांव जगत में गुरुद्वारे के पास, दूसरा गांव खलीनवादा, जबकि दो पिंजरे पैरी फार्म के आसपास रखे गए हैं। अभी तक कोई पिंजरा चालू नहीं किया गया है। एसडीओ हेमंत सेठ ने बताया कि पिंजरे बुधवार शाम चालू कर दिए जाएंगे।
सद्दरपुर तक मिले तेंदुए के पगमार्क
कटमटा गांव में तेंदुए की लोकेशन श्मिलने के बाद बुधवार को वन दरोगा शेर सिंह, वनरक्षक शिलेंद्र सिंह और वाचर चेतन मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पगमार्क तलाशे गए। टीम ने दो किमी आगे सद्दरपुर तक तेंदुए के पगमार्क देखे। आगे कोई पगमार्क नहीं दिखाई दिया। बुधवार को पूरे दिन तेंदुआ वन विभाग के रडार पर नहीं आ सका।
ऑपरेशन तेंदुआ के तहत लगातार क्षेत्र में मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग टीमें भी लगी हुुई है। पिंजरे भी लगा दिए गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। - संजीव कुमार, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग