{"_id":"5eaf09758ebc3e902b0f7060","slug":"tendua-danger-pilibhit-news-bly4047171156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में किसान समेत दो घायल, ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में किसान समेत दो घायल, ग्रामीण दहशत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव दंदौला कॉलोनी में खेत से लौट रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। कुछ देर बाद वहीं के एक किशोर को भी तेंदुआ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह गांव के बाहर बने शौचालय जा रहा था। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना पर माला रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
घटना शनिवार रात 10 बजे की है। गांव दंदौला कालोनी निवासी अंतदेव डनलप से भूसा लेने गांव के बाहर खेत पर गए थे। डनलप खेत में खड़ा कर वह किसी काम से घर आने लगे। 200 मीटर की दूरी पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ समीप के खेतों में जाकर छिप गया। मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। तेंदुए ने अंतदेव का एक हाथ चबाकर उन्हें जख्मी कर दिया।
कुछ देर बाद इसी गांव के लखविंदर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम गांव के बाहर बने शौचालय जा रहा था। तेंदुए ने खेत से निकलकर उस पर छलांग लगा दी। उसके हाथ, पैर और सीने को पंजा मारकर जख्मी कर दिया। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ फिर खेतों की ओर भाग गया। घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए। घायलों को देर रात सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दो ग्रामीणों पर हमला करने की बात संज्ञान में आई है। अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि हमला बाघ ने किया या फिर तेंदुए ने। प्रथम दृष्टया हमला किसी अन्य वन्यजीव का ही प्रतीत हो रहा है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व