फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager stopped going to school after being abused and threatened

Pilibhit News: गाली देकर धमकाया तो किशोरी ने स्कूल जाना किया बंद

Mon, 13 Apr 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teenager stopped going to school after being abused and threatened
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को फोन पर धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की हरकतों से डरी किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी फैयाज हाफिज अहमद नाम का युवक उनकी पुत्री को बार-बार फोन करता है और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करता है। आरोपी की इस हरकत से किशोरी काफी भयभीत हो गई और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। लगातार मिल रही धमकियों और अभद्र भाषा से परिवार भी दहशत में है। किशोरी ने जब यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया। किशोरी की मां ने यह भी बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते वह अपनी टेलरिंग की दुकान भी नियमित रूप से नहीं खोल पा रही हैं। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed