फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager killed four injured in tractor-trolley collision in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, चार युवक घायल; एक ही बाइक पर सवार थे पांचों

Wed, 22 Oct 2025 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 02:44 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में कलीनगर मोड़ पर बुधवार दोपहर हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गए। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे।  

विज्ञापन
Teenager killed four injured in tractor-trolley collision in Pilibhit
घायल का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे कलीनगर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। चार अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी माधोटांडा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


माधोटांडा थाने के गांव जमुनिया निवासी विशाल (16 वर्ष) पुत्र रामचंद्र, करन, उमेश, अभिषेक और बिपिन एक ही बाइक से माधोटांडा गए थे। वापस लौटते समय कलीनगर मोड़ के उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन समेत अन्य चारों युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन


बिपिन की हालत गंभीर 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को माधोटांडा सीएचसी भेजा। जहां से बिपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद मृतक विशाल के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed