फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager dies under suspicious circumstances at night father accuses two youths of murder in Pilibhit

Pilibhit News: रात में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने प्रेमी समेत दो पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 05 Feb 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 02:58 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके गले पर चोट के निशान हैं। मृतका के पिता ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances at night father accuses two youths of murder in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। पिता ने गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर में उसके पिता और छोटी बहन है। मां की मौत हो चुकी है। बहन के स्कूल और पिता के खेत पर चले जाने के बाद किशोरी का प्रेमी घर में मिलने आता था। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार को रात जब किशोरी की बहन और पिता सो गए, तभी युवक उसके घर पहुंच गया। खटपट की आवाज सुनकर पिता की नींद खुल गई। पिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। किशोरी के पिता ने युवक को पीट दिया। इसके बाद युवक अपने घर से अपने 35 वर्षीय दिव्यांग भाई को भी बुला लाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के गले पर चोट के निशान 
आरोप है कि दोनों भाइयों ने किशोरी के पिता को पीटा। इसके कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के गले पर चोट के निशान हैं। उसके पिता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके सामने पुत्री की गला दबाकर हत्या की है। हालांकि आरोपियों द्वारा मारे जाने का कारण नहीं बताया। 

लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, जन्मदिन में जा रहे थे तीनों

दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुष्टि  किशोरी के घर के पास रहने वाले एक पूर्व प्रधान ने भी की है। गांव में चर्चा है कि पिता की पिटाई से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने किशोरी की छोटी बहन के बयान दर्ज किए हैं। सीओ डॉ.प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed