{"_id":"650207fd71b4e6d7360d4364","slug":"teenager-dies-due-to-wrong-injection-by-quacks-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4111-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत
Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज में बुधवार को एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत हो गई। झोलाछाप के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारंगज निवासी सोहनलाल ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी पुत्री राखी (12) को पेट में दर्द के साथ ही उल्टियां होने लगी थीं। वह पुत्री को गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए। उसने राखी के इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोहनलाल ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।