फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   teenager died after two tractor-trolley overturned due to overtake in Pilibhit

Pilibhit News: ओवरटेक के चक्कर में पलटीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, गन्ने के नीचे दबकर किशोर की मौत

Tue, 28 Feb 2023 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 01:05 PM IST
सार

ओवरटेक करने के चक्कर में गन्ने से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टक्कर के बाद पलट गईं। इससे गन्ने के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
teenager died after two tractor-trolley overturned due to overtake in Pilibhit
गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर मंगलवार की सुबह उगनपुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गन्ने से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टक्कर के बाद पलट गईं। हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किशोर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


गांव बैजुनागर निवासी 17 वर्षीय किशोर गयादीन पुत्र मेवाराम अपने चाचा रामपाल के साथ ट्रैक्टर पर सवार था। हादसे के बाद वह गन्ने के नीचे दब गया। लोगों ने गन्ना हटाकर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद गजरौला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पिकअप वाहन में रखवाया। 
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े आक्रोशित परिजनों ने शव को वाहन से उतार लिया। शव को मार्ग पर रखकर जाम लगाने की भी कोशिश की गई।  करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। काफी मशक्कत कर थाना पुलिस ने परिजनों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed