फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager bathing in Sharda river with friends drowns, dies

Pilibhit News: साथियों के साथ शारदा नदी में नहा रहा किशोर डूबा, मौत

Mon, 22 Apr 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager bathing in Sharda river with friends drowns, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने गया हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी 14 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। गोताखोरों ने बमुश्किल उसका शव बाहर निकाला।
घटना सोमवार को गांव कबीरगंज के समीप की है। गांव निवासी कप्तान सिंह का पुत्र आशीष गांव के कुछ साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया। साथ में नहा रहे साथियों ने गांव आकर इसकी जानकारी दी। इकलौते पुत्र के नदी में डूबने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोर नदी में किशोर के शव की तलाश में उतरे। करीब डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों ने आशीष का शव नदी से बरामद कर लिया। आशीष के परिजन पहले तो उसके साथियों पर डुबो देने का आरोप लगा रहे थे। बाद में कोई आरोप नहीं लगाया। सूचना पर एसओ हजारा परमेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रधान इकबाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने आशीष के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव, परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed