{"_id":"69cec5b0c1ba1aa07b015b02","slug":"teenager-attacked-by-crocodile-father-saves-his-life-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156684-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गेहूं के खेत में किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, पिता ने साहस दिखाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गेहूं के खेत में किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, पिता ने साहस दिखाकर बचाई जान
Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:08 AM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत पर गए 13 साल के किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। यह देख किशोर के पिता मगरमच्छ से भिड़ गए और उसके जबड़े से बेटे को छुड़ाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नगरिया सहगवा में 13 वर्षीय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब किशोर अपने पिता के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर पहुंचा था। बेटे को बचाने के लिए पिता मगरमच्छ से भिड़ गए। मगरमच्छ से काफी देर जूझने के बाद पिता ने बेटे को उससे छुड़ाया। हालांकि हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिता ने बचाई बेटे की जान
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी प्रेम शंकर बृहस्पतिवार को अपने पुत्र मोहित के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। खेत के पास बह रही नदी के किनारे पहुंचे मोहित पर घात लगाए मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया। बेटे की चीख सुनकर पहुंचे पिता ने साहस दिखाकर मगरमच्छ से संघर्ष किया और काफी मशक्कत के बाद उसे छुड़ा लिया। इस बीच मगरमच्छ नदी में चला गया।
विज्ञापन
किशोर को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हालत स्थिर बताई गई है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे निगरानी शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वे नदी किनारे खेतों में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन