फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage bike rider killed, four injured after collision with unknown vehicle

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, चार घायल

Wed, 22 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider killed, four injured after collision with unknown vehicle
पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जमुनिया खास गांव निवासी विशाल (16) की मौत हो गई। जबकि, उसी गांव के चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कलीनगर से गांव के लिए लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ के पास हुआ। माधोटांडा के गांव जमुनिया निवासी विशाल पुत्र रामचंद्र गांव के ही विपिन, करन, उमेश और अभिषेक के साथ बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक ही बाइक से कलीनगर कस्बे आए थे। कुछ देर रुकने के बाद सभी एक ही बाइक से गांव के लिए लौट रहे थे। इनमें कोई भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कलीनगर मोड़ पर अचानक बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। जबकि विशाल और विपिन की हालत अधिक नाजुक हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले सीएचसी माधोटांडा लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृतक घोषित कर दिया, वहीं विपिन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हादसे की जानकारी पर अस्पताल में उमड़ी भीड़, बदहवास हुए विशाल के परिजन
- हादसे की जानकारी के बाद जमुनिया गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण माधोटांडा सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। वहीं विशाल की मौत की खबर मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव को देख सभी बदहवास हो गए। विशाल तीन भाई और बहन में सबसे छोटा था। भैयादूज से पूर्व विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

---
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी
बाइक पर सवार पांच लोगों में विपिन को छोड़ शेष चारों की आयु 18 साल से कम पाई गई। वहीं किसी ने हेलमेट का प्रयोग भी नहीं किया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल कराई जा रही है। मृतक के परिजन की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed