फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur highway's face has changed, deep potholes are causing accidents

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे का बदला रूप, गहरे गड्ढे हादसे का बन रहे सबब

Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur highway's face has changed, deep potholes are causing accidents
टनकपुर हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के सामने बड़ा गड्ढा। संवाद
पीलीभीत। शहर के टनकपुर हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। दो माह पूर्व से शहर से टनकपुर जाने वाले राजकीय मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों ने अपनी जगह बना ली है, जो कि रात में होने वाले हादसों का सबब बने हुए हैं, जबकि जलभराव में कई बार यह गहरे गड्ढे दिखाई तक नहीं देते। अफसरों की नियमित आवाजाही के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। इससे गहरे गड्ढे होते जा रहे हैं। यह गड्ढे इतने गहरे हैं कि मोटर साइकिल, ई-रिक्शा, टेंपो का पहिया जाने पर चालकों को जख्म दे रहे हैं।
विज्ञापन

कचहरी के नौगवां चौराहे आने के दौरान डीएम आवास के करीब, नेहरू पार्क, गौहनियां चौराहा, लिटिल एंजिल चौराहा, छतरी चौराहा, मौर्य मार्केट जाने वाले रास्ते पर गड्ढों की भरमार है। कई जगह तो इन गड्ढों को ईंटों के टुकड़ों से भरने का प्रयास भी किया गया है। इस गड्ढे भरे टनकपुर हाईवे से नियमित जिले के बड़े अफसर व पीडब्लूडी के जिम्मेदारों का भी निकलना होता है, बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।

टनकपुर हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के सामने बड़ा गड्ढा। संवाद

टनकपुर हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के सामने बड़ा गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed