{"_id":"59a5a56c4f1c1bed278b4656","slug":"talking-about-mobile-bikes-60-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते चला रहे थे बाइक, 60 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते चला रहे थे बाइक, 60 का चालान
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
challan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजात न दिखा पाने पर वसूला गया 14800 रुपये जुर्माना
एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत हई कार्रवाई
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई। खास कर वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वाले बाइकर्स पुलिस के निशाने पर रहे। उनको रोक जमकर फटकार लगाई गई। इसके बाद कागजात चेक कर चालान कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा रहा।
एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मंगलवार को दुपहिया वाहनों की चेकिंग कराई गई। जिसमें वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट एवं ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अलावा थाना स्तर से भी टीमें बनाकर मुख्य चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। नकटादाना, गौहनिया, आसाम चौराहा, छतरी चौराहा के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस सख्ती से चेकिंग में उतरी। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान 60 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा 14,800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।