{"_id":"620be43fcd96564abf763e9b","slug":"tajinder-singh-virk-said-government-did-not-make-strong-defense-so-union-minister-of-state-for-home-ajay-mishra-teni-son-got-bail-so-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तजिंदर सिंह विर्क बोले: सरकार ने नहीं की मजबूत पैरवी, इसलिए इतनी जल्दी मिल गई मंत्री के बेटे को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तजिंदर सिंह विर्क बोले: सरकार ने नहीं की मजबूत पैरवी, इसलिए इतनी जल्दी मिल गई मंत्री के बेटे को जमानत
Tue, 15 Feb 2022 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:04 PM IST
सार
तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि इस मामले में कहीं न कहीं सरकार अदालत में मजबूत पैरवी नहीं कर सकी। जनता को पूरा घटनाक्रम पता है। उम्मीद है कि जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
Tajinder Singh Virk
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्तूबर 2021 को कार से कुचला गया था। तजिंदर गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहे।
विज्ञापन
जब उन्हें मंगलवार को अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को जमानत पर रिहाई की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कहीं न कहीं सरकार अदालत में मजबूत पैरवी नहीं कर सकी। इसलिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे को इतनी जल्दी जमानत मिल गई। अब यह पूरा मामला जनता की अदालत सामने है। जनता को पूरा घटनाक्रम पता है। किसान ही हर बात को जानते हैं। उम्मीद है कि जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन